थानाध्यक्ष की पहल पर जागेश्वर यादव के विवाद किया गया समाप्त
मनीगाछी / दरभंगा
रास्ते की जमीन को लेकर दो परिवारों के बीच हुए विवाद को मनीगाछी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार की पहल पर समाप्त कर दिया गया है।मामला स्थानीय प्रखंड के चनौर गांव का बताया जाता है। इस संबंध में पीड़ित जागेश्वर यादव द्वारा मनीगाछी थानाध्यक्ष एवं सीओ को दिए गए आवेदन के अनुसार जागेश्वर यादव एवं रुदल यादव एक ही रास्ते से गुजर कर अपने निजी आवास वर्षों से आ जा रहे थे जिसे रुदल यादव द्वारा बंद कर दिए जाने से जागेश्वर यादव के घर का रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया। जागेश्वर यादव द्वारा इस बात की जानकारी मनीगाछी थानाध्यक्ष को दी गई। जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंच कर थानाध्यक्ष ने इस मामले को सलटा कर जागेश्वर यादव के आवागमन का रास्ता साफ कर दिया। मनीगाछी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि अब दोनों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है।
जतुका पैकटोल पंचायत में बांस की फट्टी पर किए जा रहे नाला ढ़क्कन निर्माण का लोगों ने किया विरोध।
स्मार्ट बाजार में हुई मारपीट मामले में एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ,भेजा किशोर न्यायालय ,पूर्व में हो तीन आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी ,अब यें सभी हैं हत्या के अभियुक्त।