नो एंट्री आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस प्रशासन ने 7 वाहन का काटा चालान।
नो एंट्री आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस प्रशासन ने 7 वाहन का काटा चालान।
नो एंट्री आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस प्रशासन ने 7 वाहन का काटा चालान।
कुशेश्वरस्थान / दरभंगा :
नगर पंचायत प्रशासन के फरमान का वाहन चालकों पर कोई असर नहीं दिख रहा हैं।।कुशेश्वरस्थान बाजार में पहली जुलाई से भारी वाहनों के नो एंट्री का पाबंद था लेकिन नगर पंचायत प्रशासन के फरमान का वाहन चालकों पर कोई असर नहीं पड़ा। अन्य दिनों की भांति बाजार में बस लगा हुआ देखा गया। वहीं ट्रक दिन भर चले। हालांकि आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस प्रशासन ने 7 वाहनो का चालान काटा। प्रतिबंध के बाबजूद बस एवं ट्रक के बाजार में प्रवेश करने से पूर्व की भांति लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। कई ट्रक एवं बस चालक के साथ साथ बस स्टैंड के इंचार्ज ने बताया कि कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा सड़क के बन जाने से खगड़िया दरभंगा का सीधा जुड़ाव हो गया है। इस मार्ग में ट्रकों के आना जाना लगा रहता है। कुशेश्वरस्थान बाजार के सिवा अन्य कोई बाईपास सड़क नहीं है जिस होकर जाया जाए। वहीं बस स्टैंड के इंचार्ज और चालक ने बताया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए नगर पंचायत प्रशासन ने नो एंट्री लगा दी है। असमा पुल पर बस को लगाने से डेढ़ से दो किलोमीटर पिछे सवारी को उतारने पर वे मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में बस को बाजार तक लाना मजबूरी है। इधर बाजार में भारी वाहनों के नो एंट्री का सख्ती से लागू करने के दिशा में नगर पंचायत प्रशासन कोई कारगर कदम नहीं उठाया। जिससे भारी वाहन बाजार में धरल्ले से घुस रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह सीओ गोपाल पासवान ने बताया कि दरभंगा खगड़िया जाने वाले ट्रक बाजार होकर बिना रुके आने जाने पर प्रतिबंध नहीं है। लेकिन बस को असमा पुल से आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
स्मार्ट बाजार में हुई मारपीट मामले में एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ,भेजा किशोर न्यायालय ,पूर्व में हो तीन आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी ,अब यें सभी हैं हत्या के अभियुक्त।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष।