बिरौल में जन सुराज मेगा नि:शुल्क चिकित्सा जागरूकता शिवर का हुआ आयोजन, 260 लोगों का शारीरिक जांच के साथ किया गया दवा वितरण।
बिरौल में जन सुराज मेगा नि:शुल्क चिकित्सा जागरूकता शिवर का हुआ आयोजन, 260 लोगों का शारीरिक जांच के साथ किया गया दवा वितरण।
बिरौल में जन सुराज मेगा नि:शुल्क चिकित्सा जागरूकता शिवर का हुआ आयोजन, 260 लोगों का शारीरिक जांच के साथ किया गया दवा वितरण।
बिरौल/दरभंगा।
जन सुराज की ओर से नि:शुल्क आरोग्य चिकित्सा जागरूकता शिविर प्रशांत किशोर के दिशा निर्देश में जन सुराज फाउंडेशन के तत्वाधान में बिरौल के उझटी पंचायत लाल बाबा जग स्थल दुर्गा मंदिर के पास आयोजित किया गया। नि:शुल्क चिकित्सा जागरूकता शिविर में फिजिशियन एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा छाती,पेट ,गैस्ट्रोटाइटिस ,खून की कमी ,चर्म रोग ,ज्वाइंट दर्द,कमर दर्द,गले का दर्द ,कमजोरी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप ,कान नाक गला दांत की बीमारियों आदि रोगों का इलाज किया गया। आंख के विभिन्न बीमारियों के लिए आंख टीम द्वारा देखा गया तथा मोतियाबिंद के नि:शुल्क इलाज के लिए बुलाया गया ।इस शिविर में फिजिशियन विशेषज्ञों द्वारा सामान्य बीमारियों से बचाव के उपाय,अच्छी पोषण ,शारीरिक/सामाजिक स्वच्छता,कृमि से बचाव,स्वच्छ पानी की उपयोगिता,दमा के रोगियों का बचाव और ज्वाइंट्स दर्द के बचाव के उपाय बताए गए।
इस जन सुराज कैंप में विभिन्न गांवों से आए हुए लोगो को जन सुराज अभियान,संकल्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।डॉक्टरों के टीम में डॉ.बी बी शाही कंसलटेंट सर्जन,नारायण नर्सिंग होम, दरभंगा, डॉ.राम बाबू खेतान वरीय हड्डी रोग विशेषज्ञ, दरभंगा,डॉ. खलीलुलाह असद फिजिशियन ,डॉ.रौनक फातिमा स्त्री रोग विशेषज्ञ ,डॉ मो अफताब आलम फिजिशियन , दरभंगा ,डॉ मो शाहिद मंजूर आई विशेषज्ञ दरभंगा सेंट्रल हॉस्पिटल, दरभंगा ने लोगों का स्वास्थ्य जांच किया।इस नि:शुल्क चिकित्सा जागरूकता शिविर में कुल रोगी 260 लोगों का जांच किया गया। इस कार्यक्रम में आरोग्य टीम के पी.ओ.सी डॉ. दीपक रंजन व ऋषभ त्रिपाठी, जन सुराज विस्तार कैंप के पी.ओ.सी -ओम प्रकाश झा,तथा विस्तार कैंप के सदस्य दीपक कुमार शाह ,जय नाथ झा, आदर्श पाठक,तृपुरारी झा, राम कुमार मंडल, महेश ठाकुर,,संतोष कुमार और कुश कुमार तथा ब्लॉक कॉर्डिनेटर अंगद यादव, जिला उपाध्यक्ष मनोज झा तथा सभी जन सुराज वाहिनी के सदस्य मौजूद थे।!
जन कवि के रूप में विश्व विख्यात बाबा नागार्जुन को पद्म पुरस्कारों से अद्यतन वंचित रखे जाने पर निराशा जताते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग– विद्या भूषण राय।
बीस हजार रुपये घुस मांगने के आरोप में महिला दारोगा निलंबित ,बात करते ऑडियो हुआ था वाईरल।