बीस हजार रुपये घुस मांगने के आरोप में महिला दारोगा निलंबित ,बात करते ऑडियो हुआ था वाईरल।
बीस हजार रुपये घुस मांगने के आरोप में महिला दारोगा निलंबित ,बात करते ऑडियो हुआ था वाईरल।
बीस हजार रुपये घुस मांगने के आरोप में महिला दारोगा निलंबित ,बात करते ऑडियो हुआ था वाईरल।
दरभंगा /संजय कुमार राय
बीस हजार रुपये घुस मांगना एक महिला दारोगा को महंगा पर गया। मुजफ्फरपुर जिला के सरैया थाना में पदस्थापित एक महिला दारोगा ने पीड़ित से बीस हजार रुपये घुस की मांग करते हुये उसपर दबाव बना रही थी। इस संबंध में एक ऑडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ। इस वाईरल ऑडियो को लेकर एसएसपी ने उक्त महिला दारोगा को निलंबित कर दिया हैं। सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने इस बात की पुष्टि कर दी हैं। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस पर जिला चल रहा हैं। सिटी एसपी ने कहा कि महिला दारोगा संवेदना स्नेही को निलंबित कर प्रसारित ऑडियो की जांच कराई जा रही हैं।
उक्त ऑडियो में पीड़ित बार बार कह रहा था कि मैडम मेरी स्थिति ठीक नहीं हैं आप दस हजार रुपये लें लो ,दारोगा बोली आओ और चुपचाप काम कराओ और बीस हजार रुपये दो।