52 शक्तिपीठों में शुमार है जयमंगला माता मंदिर
पुजारी पुतुल शर्मा ने बताया कि कल देर शाम वे संध्या पूजा के बाद दो आदमी के सहयोग से दान पेटी उठाकर मंदिर में रख दिया और मंदिर का ताला बंद कर घर चले गए थे। आज जब पूजा करने आए तो मंदिर का गेट टूटा हुआ देखा, अंदर से दान पेटी भी गायब था। उन्होंने बताया कि लंबे समय से दान पेटी नहीं खोला गया था। इसमें 50 हजार से अधिक रुपया होगा। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मंझौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन किया जा रहा है। वहीं, मंदिर का ताला तोड़ने और दान पेटी निकालने के घटना की लोगों ने काफी निंदा की है। लोगों का कहना है कि 52 शक्तिपीठों में शुमार जयमंगला माता के मंदिर में ऐसी घटना नहीं होती थी।
पहली बार किसी ने मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी निकाल लिया। यह अक्षम्य अपराध है, मामले की गहन जांच और दोषी पर कार्रवाई हो। नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि मंदिर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर जयमंगला गढ़ पुलिस आउटपोस्ट चल रहा है।
पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप
जयमंगला गढ़ में आपराधिक गतिविधि रोकने और मंदिर की सुरक्षा के लिए ही पुलिस वालों की तैनाती की गई थी। पुलिस वाले यहां रहते भी हैं, लेकिन वह लोग अपने कैंपस से कभी बाहर नहीं निकलते हैं। मात्र 50 मीटर की दूरी पर मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने भारी दान पेटी उठाया, उसे जंगल में ले जाकर तोड़ दिया। लेकिन पुलिस कर्मियों को भनक तक नहीं लगी।
