कबीर एवं नागार्जुन जयंती समारोह अभियान को पूरा करने दरभंगा से मधेपुरा के लिए रवाना हुआ मिथिलांचल का कारवां, यह अभियान जनता के जनवादी सांस्कृतिक जनजागरण के लिए है:प्रो. सुरेंद्र सुमन
कबीर एवं नागार्जुन जयंती समारोह अभियान को पूरा करने दरभंगा से मधेपुरा के लिए रवाना हुआ मिथिलांचल का कारवां, यह अभियान जनता के जनवादी सांस्कृतिक जनजागरण के लिए है:प्रो. सुरेंद्र सुमन
कबीर एवं नागार्जुन जयंती समारोह अभियान को पूरा करने दरभंगा से मधेपुरा के लिए रवाना हुआ मिथिलांचल का कारवां,
यह अभियान जनता के जनवादी सांस्कृतिक जनजागरण के लिए है:प्रो. सुरेंद्र सुमन
दरभंगा /
जन संस्कृति मंच मिथिलांचल के तत्वावधान में आयोजित कबीर नागार्जुन जयंती समारोह सप्ताह अभियान को पूरा करने के लिए जसम,मिथिलांचल का कारवां लोहिया चरण सिंह कॉलेज,दोनार के मुख्य द्वार से मधेपुरा के लिए रवाना हुआ। ज्ञात हो कि 30 जून को सुप्रसिद्ध दलित चिंतक एवं साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि की जयंती है। इसलिए इस अभियान को एक खूबसूरत आयाम दिया गया हैं । सुप्रसिद्ध दलित साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ उन्हें पूरी शिद्दत से याद करते हुए जसम का कारवाँ मधेपुरा रवाना हुआ। कारवां का नेतृत्व कर रहे जसम राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रो. सुरेंद्र सुमन ने कहा कि यह दुर्लभ संयोग है कि हम कबीर और नागार्जुन को याद करते हुए समूचे मिथिलांचल में जयंती समारोह सप्ताह मना रहे हैं और आज समापन कार्यक्रम के दिन उत्पीड़ित जनता के अप्रतिम कवि ओमप्रकाश वाल्मीकि की जयंती भी है। इस प्रकार कबीर की क्रांतिकारी परंपरा से यह जो विलक्षण सुमिलन है,इसके गहरे जनवादी सांस्कृतिक,सामाजिक निहितार्थ हैं। हम इस वैचारिक सुमिलन के ज़रिए एक व्यापक संदेश का आगाज कर रहे हैं। यह अभियान अपनी मूल चेतना में जनता के जनवादी सांस्कृतिक जनजागरण का एक संकल्प है। इस अभियान में जनसंस्कृति मंच के दरभंगा जिलाध्यक्ष एवं राज्य उपाध्यक्ष डॉ.रामबाबू आर्य,भाकपा माले के जिला सचिव.बैद्यनाथ यादव,वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी भोला जी,जसम दरभंगा के जिला सचिव एवं बिहार राज्य सह सचिव समीर कुमार,युवा कवि रूपक कुमार,प्रमोद आदि शामिल हैं
मधुबनी : जे.एन कॉलेज मधुबनी में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित:मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने किया आयोजित, युवाओं को संगठन के विचार धारा से अवगत कराया गया
बेगूसराय : जयमंगला गढ़ मंदिर का दान पेटी ले गए चोर:बेगूसराय में 50 मीटर की दूरी पर OP, पुलिस को भनक नहीं, पुजारी बोले- 50 हजार से ज्यादा पैसा था