मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने किया आयोजित, युवाओं को संगठन के विचार धारा से अवगत कराया गया

मधुबनी में मिथिला स्टूडेंट द्वारा जेएन कॉलेज कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अंकित आजाद ने किया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में संगठन के वरिष्ठ नेता राघवेन्द्र रमण और प्रिय रंजन पांडेय थे।

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के नव ऊर्जावान युवाओं को संगठन के विचार धारा से अवगत करवाया गया। साथ ही संगठन के छात्र और युवाओं को जोड़ने की बात कही गई। वहीं, राघवेन्द्र रमण ने कहा कि मिथिला स्टूडेंट यूनियन पिछले 9 सालों से क्षेत्र और छात्रों के मुद्दों पर संघर्ष करता रहता है। वहीं, युवाओं को संगठन के विचार धारा से जोड़ने की आवश्यकता है।
एमएसयू को मधुबनी जिला के महाविद्यालय और स्कूल स्तर पर संगठन का निर्माण करना है। मिथिलावाद के विचार धारा को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। इससे सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार करते आई है। इससे हम सभी को छुटकारा मिल सके आने वाले दिनों में मिथिला राज्य के लिए हम सबको आर पार की लड़ाई करने के लिए कमर कसना होगा।

वहीं, जिला अध्यक्ष अंकित आजाद ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत बनाना है। साथ ही संगठन के आंदोलन को प्रभावी बनने में हम सब पहले से अधिक मजबूत बनाने इसके लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस को हम पंचायत स्तर तक ले जाएंगे। जिससे हमारे लोगों में अपने विचारधारा के प्रति जागरूक कर सके।

वहीं, जिला संगठन मंत्री अजीत कुमार झा ने कहा कि संगठन पूर्व में हर छात्र संघ चुनाव में अच्छा प्रदर्शन की थी। हम सबको छात्र के बीच में रह कर छात्रों को संगठन के कामों को बता कर संगठन को मजबूत बनाने का काम करना है। कॉलेज प्रभारी केशव काश्यप ने कहा कि संगठन छात्र संघ चुनाव को लेकर तैयार हैं। जिला उपाध्यक्ष नीतीश कुमार, अजीत, संगठन मंत्री अतुल ठाकुर, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार झा,अजय यादव,अंकित नायक,सूर्य प्रताप सिंह, कार्यक्रम प्रभारी अरविंद कुमार, कॉलेज प्रभारी केशव काश्यप, दिवाकर चौधरी, सोनू निराला,सुमित के साथ सैकड़ों युवाओं उपस्थित थे।