शिव मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिव मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिव मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
कुशेश्वरस्थान /दरभंगा
कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बजरंग दल के जिला संयोजक सुभाष शर्मा भगवाधारी की अध्यक्षता में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत शुभारंभ संजीवनी हॉस्पिटल के डॉक्टर एसके गुप्ता ने किया। शिविर में सौ से ज्यादा लोगो का स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक दवाई दी गई। इससे पहले विहिप और बजरंग दल के स्वयं सेवकों ने प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत जगह जगह पर वृक्ष रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। स्वयं सेवकों ने संजीवनी हॉस्पिटल के सभी चिकित्सक टीम को कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए बहुमूल्य समय के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आरएसएस के जिला सह कार्यवाहक सुबोध कुमार झा,पंडित आचार्य राज नारायण झा,विहिप के प्रचार प्रसार बादल झा,मिलन केंद्र प्रमुख प्रभाकर कुमार,विधि व्यवस्था प्रमुख हिमांशु कुमार,प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल,जिला प्रसार प्रचार अंकित शर्मा,उपाध्यक्ष विजय पोद्दार,प्रखंड संयोजक मनीष यादव,विधार्थी प्रमुख विकाश राय,नगर संयोजक माधव कुमार,सह संयोजक आदित्य कुमार,पूर्व प्रखंड संयोजक गोपाल चौधरी,गौतम कुमार विद्यार्थी सहित विहिप और बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों पर सुना ,रोडियो पर प्रसारित मन की बात।
मधुबनी : जे.एन कॉलेज मधुबनी में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित:मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने किया आयोजित, युवाओं को संगठन के विचार धारा से अवगत कराया गया