भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों पर सुना ,रोडियो पर प्रसारित मन की बात।

दरभंगा /कुशेश्वरस्थान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण करने के बाद रविवार को उनके रोडियो पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों पर सूना। मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ हिरणी शक्ति केन्द्र के बुथ संख्या 95 पर इस कार्यक्रम को आत्मसात किया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के संबोधन से वंचित और उपेक्षित लोगों के अन्दर एक आत्म विश्वास जागृत होती है। जिससे उनके जीवन में देश के लिए कुछ कर दिखाने का मनोबल बढता है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम हरिनगर में अंकित सिंह,भदहर में गंगा साह,औराही में अजय सिंह, बिषहरिया में विजय मुखिया,हिरणी में विनोद झा,गोठानी में मनोज यादव,झझरा में रौशन राय तथा दिनमो में कन्हैया यादव के नेतृत्व में सूनी। मंडल अध्यक्ष श्री चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मदन मोहन झा,वृजमोहन चौधरी,मणिकान्त झा,रंजीत भगत,चन्दन चौधरी,राजू महतो,श्रवण कमती आदि उपस्थित थे।