दलित महादलितों के पुनर्वास के सवाल पर डीएम के समक्ष अनिश्चित कालीन धरना तीसरे दिन भी जारी,

आंदोलनकारियों के सवालों को हल करने में देरी के खिलाफ मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का किया गया पुतला दहन।

दरभंगा /

डरहार नहर के किनारे बसें दलित गरीब परिवारों के पुनर्वास के बगैर उजाड़ने पर रोक लगाने और उन परिवारों को अविलम्ब ज़मीन देने,दलित गरीबों के पुनर्नवास में लापरवाही बरतने वाले बहादुरपुर के अंचल अधिकारी और संबंधित कर्मचारी पदाधिकारी पर कार्रवाई करने के सवाल पर दरभंगा जिला पदाधिकारी के समक्ष भाकपा माले के बैनर तले जारी अनिश्चिचत कालीन धरना तिसरे दिन भी जारी रहा। धरना का नेतृत्व भाकपा माले प्रखंड सचिव बिनोद कुमार सिंह,जिला स्थायी समिति सदस्य नंदलाल ठाकुर,जिला कमिटी सदस्य सविता कुमारी,आदि कर रहें है।सविता देवी की अध्यक्षता में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य नंदलाल ठाकुर ने कहा कि बहादुरपुर अंचल पिछले दसियों साल से डरहार नहर के गरीबों को पुनरवास के सवाल पर ठगने का काम किया है। इसलिए जिला पदाधिकारी के समक्ष पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में बैठा है। जबतक हल नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा,भाकपा माले प्रखंड सचिव बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि गरीब विरोधी सरकार के खिलाफ गांव गांव में मार्च निकालकर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया है प्रवीण यादव के नेतृत्व में दाइंग डिह मुशहरी,पंडासराय भुतनाथ मंदिर पर कुलदीप साह,पनसिहा कालि स्थान हरि पासवान,टिकापट्टी देकुली चट्टी मुशहरी सवरी देवी,टिकापट्टी देकुली शिवशंकर लाल देव,मेकना वेदा रामलाल सहनी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। धरना के समर्थन में पोलो मैदान धरना स्थल से आयुक्त कार्यालय,आईजी कार्यालय,लहेरियासराय थाना होते टावर पर मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन कर आंदोलनकारी द्वारा घोषणा किया गया कल एक जूलाई को जिलाधिकारी का गेट जाम किया जायेगा इस अवसर पर डोमा सहनी,शंभु सहनी,विनय साह,रेणु देवी विमल देवी ने भी संबोधित किया।