किसान मोर्चा के नेताओं का दायित्व बनता है कि वह गांव गांव जाकर मछली पालन एवं मखाना की खेती कर रहे किसानों को जागरूक करें और उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में बताएं ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ हो सके–रेणु देवी।

पटना।

भारतीय जनता पार्टी दरभंगा जिला किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने राजधानी पटना में बिहार सरकार में मत्स्य एवं पशुपालन विभाग की मंत्री रेणु देवी से उनकी आवास पर भेंट मुलाकात के दौरान उनका अभिनंदन किया। इस दौरान संजय सिंह और पप्पू सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर रेणु देवी को सम्मानित किया।बातचीत के दौरान मंत्री रेणु देवी ने संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह को आश्वासन देते हुए कहा कि हमारी सरकार गरीब किसानों के विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। मिथिला क्षेत्र खासकर दरभंगा और मधुबनी मछली पालन और मखाना की खेती के लिए विशेष तौर पर पूरे भारत में जाना जाता है। मंत्री रेणु देवी ने कहा कि
किसान मोर्चा के नेताओं का दायित्व बनता है कि वह गांव गांव जाकर मछली पालन एवं मखाना की खेती कर रहे किसानों को जागरूक करें और उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में बताएं ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ हो सके।बिहार के अधिकांश परिवार के लोग डायरेक्टर और इनडायरेक्ट कृषि क्षेत्र और पशु पालन से विशेष नाता रखते हैं। ऐसा कोई घर नहीं है जहां के लोग या तो खेती ना करते हो या जिनके घर पर पशुपालन ना किया जाता हो।