राष्ट्रीय राजनीति के फलक पर पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय झा,समर्थकों में भारी खुशी।

ईमानदार विकास पुरुष की छवि को प्राप्त कर श्री झा ने राजनीतिक में एक नया आयाम गढ़ा है–संजीव झा।

बिरौल/दरभंगा

राज्यसभा सांसद व मिथिला के लाल संजय झा को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने से मिथिलांचल में खुशी की लहर है। पहली बार मिथिला से किसी राजनेता राष्ट्रीय राजनीति के फलक पर पहुंचने में सफलता प्राप्त किया है। राज्यसभा सांसद के अनुमंडल प्रतिनिधि संजीव झा ने कहा कि ईमानदार विकास पुरुष की छवि को प्राप्त कर श्री झा ने राजनीतिक में एक नया आयाम गढ़ा है। उन्होंने कहा कि दरभंगा, मधुबनी, सिमरियाधाम में सहित बिहार में किये गये कार्य उनके विकास के प्रति सकारात्मक सोच को दर्शाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से देश भर में एनडीए को मजबूती मिलेगी।
महावीर मुखिया ने कहा कि उनकी इस सफलता का श्रेय निश्चित रूप से माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जाता है। मिथिला को यह सम्मान देने और श्री संजय झा जी पर विश्वास करने के लिए मुख्यमंत्री जी को जितना भी धन्यवाद दिया जाय कम है। प्रखंड रामाधीन शर्मा, श्रवण सिंह, बीरबल राय, हेमंत झा,मुखिया राधा मोहन चौधरी,मुखिया दिलीप चौधरी, राज किशोर झा, कैलाश चौपाल, श्याम मोहन चौधरी, मदन चौधरी सहित कई ने कहा कि नये कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिथिला और समस्त बिहार की ओर से हार्दिक बधाई व शुभकामना है।