वैशाली एसपी की बड़ी कारवाई :अवैध उगाही के आरोप में डायल 112के सैप चालक व महिला सिपाही गिरफ्तार ,भेजा गया जेल।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

जन्दाहा थाना में प्रतिनियुक्त डायल 112 के सैप चालक व सिपाही को वैशाली एसपी ने अवैद्य उगाही को लेकर गिरफ्तार करते हुये न्यायिक हिरासत में भेंज दिया हैं। दोनों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महिसोर से डायल 112को मारपीट होने की जानकारी मिली। इस सूचना पर डायल 112की टीम घटना स्थल पर पहुंची। घटना स्थल पर सैप चालक राजेश कुमार और महिला सिपाही सीमा कुमारी ने शिकायतकर्ता से पैसे की मांग की ,शिकायतकर्ता ने पैसे मांगते हुये का विडिओ बना लिया।
इस बात की शिकायत वैशाली एसपी हर किशोर राय को मिली। उन्होंने इस मामले की जांच कराया। जांच में मामला सत्य पाया गया। जिसके आधार पर जन्दाहा (महिसोर )थाना में दोषी पाये गये सैप चालक व महिला सिपाही पर धारा 365/385/34भादवि के तहत मामला 211/24दर्ज करते हुये दोनों को गिरफ्तार किया गया।
एसपी हर किशोर राय ने मामले की पुष्टि करते हुये कहा कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेंज दिया गया हैं।