कुशेश्वरस्थान पूर्वी के बड़गांव पंचायत के बुचोली गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र पर सेविका कभी आती नहीं ,बच्चे खुद पढ़कर घर चले जाते हैं वापस ?कहीं यह केन्द्र हाईटेक तो नहीं ?

कुशेश्वरस्थान /

बड़गांव पंचायत का बुचौली वार्ड संख्या 07 में आंगनवाड़ी केन्द्र ऐसा लगता हैं कि पूरी तरह आत्मनिर्भर हो गया हैं ,यह केन्द्र इतना आत्मनिर्भर है कि यहां के बच्चे आंगनवाड़ी केन्द्र पर आते है और खुद ही पढ़कर वापस घर लौट जाते है और केन्द्र पर  सेविका आती ही नहीं हैं।तो कह सकते हैं कि केन्द्र हाईटेक हैं जहां बच्चे खुद ही पढ़कर चले जाते हैं।

ये सिलसिला एक दिन का नही बल्कि प्रत्येक दिन ऐसा ही चलता है। यहां सिर्फ सहायका आती है और मिड डे मिल बना बच्चों को खिलाकर वापस चली जाती है पर सेविका कभी आती ही नही है। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो सेविका पूरे महीने में सिर्फ एक बार ही केन्द्र पर आती है उसके बाद कभी दुबारा दिखती नही। यहां का आलम यह है कि इस केन्द्र में पढ़ रहे बच्चे को तो छोड़िए किसी गांव के लोगो तक को नही पता है कि यहां के सेविका का क्या नाम है और इस आंगनवाड़ी का कितना केन्द्र संख्या है। यहां के लोग सिर्फ इतना जानते है कि बगल के गांव के गोपालपुर निवासी शिव सागर यादव की पत्नी यहां की सेविका है। स्थानीय ग्रामीण बताते है कि भारत का पहला आंगनवाड़ी केन्द्र है जो पूरी तरह आत्मनिर्भर बना हुआ है। यहां आंगनवाड़ी केन्द्र का वोर्ड तक नही लगा हुआ है, जब इसकी शिकायत संबंधित पदाधिकारी को करते है तो यहां की सीडीपीओ भी किसी प्रकार का कार्यवाई नही करती है।
इस संबंध में जब एसडीपीओ शारदा सहनी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। जांच कर विधिवत कार्यवाई की जायेगी।