वरीय पुलिस अधीक्षक ने भालपट्टी थानाध्यक्ष को किया निलंबित।

दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक ने भालपट्टी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया हैं ।
एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया हैं कि
दिनांक 22/23जून 24 के रात्रि में भालपट्टी थाना अंतर्गत एन0एच0 से सटे माली टोल के पास रविन्द्र कुमार साह के साथ भालपट्टी थाना के पदाधिकारी द्वारा गंभीर रूप से मारपीट किए जाने की सूचना स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित हुए थे |
उक्त घटना की जांच पु0नि0 उमा शंकर राय द्वारा कराई गई | जिनके द्वारा समर्पित जाँच प्रतिवेदन के आलोक में भालपट्टी थानाध्यक्ष पु0अ0नि0 गुड्डू कुमार को निलंबित किया गया हैं। जांच में मामला सही पाया गया।