हॉस्पिटल चौक स्थित अंचल पुलिस निरीक्षक बिरौल का आबंटित जीप कार्यालय के समीप से चोरी हो जाने की खबर पुलिस जांच के क्रम में निकला गलत। पुलिस जीप को हटाने वाला व्यक्ति निकला विक्षिप्त। पूर्व में भी ऐसी घटना कर चुके हैं विक्षिप्त व्यक्ति।

बिरौल/दरभंगा
अंचल पुलिस निरीक्षक बिरौल का आबंटित जीप कार्यालय के समीप से चोरी हो जाने की खबर पुलिस जांच के क्रम में गलत निकला। पुलिस पदाधिकारी के द्वारा जब इस मामले की तहकीकात शुरू की गई तो उक्त जीप अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय से कुछ दूरी पर सड़क किनारे पाया गया। एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाई के क्रम में पुलिस निरीक्षक बिरौल अंचल के नाम से आवंटित पुलिस जीप जो कार्यालय के सामने लगी थी, करीब 100-150 मीटर की दूरी सड़क किनारे लगा पाया गया।जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि गौरव कुमार पिता बच्चन कुमार साकिन व थाना बिरौल जिला दरभंगा के द्वारा किया गया है। एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि गौरव कुमार से पूछताछ में पता चला कि गौरव कुमार मानसिक रुप से विक्षिप्त है, जिसका कई जगहों से इलाज कराने से संबंधित चिकित्सीय पूर्जा उनके परिजनों द्वारा प्रस्तुत किया गया है। पूछताछ के क्रम में यह भी बात प्रकाश में आयी है कि गौरव कुमार पूर्व में दो-तीन बार इस प्रकार का कार्य किये हैं,ये गाड़ी कुछ दुर लेजाकर छोड़ देते हैं,इनका नियत चोरी का नहीं है, इस बार भी ये चोरी के उद्देश्य से ऐसा नहीं किये हैं। तत्पश्चात गौरव कुमार को मानसिक रुप से विक्षिप्त होने के कारण उचित पहचान के बाद ग्रामीण/परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस संबंध में बिरौल थाना में एस.डी.नंबर-812/24 दिनांक 27-06-24 अंकित है।