कमलपुर गांव के मनोकामना हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय नवाह को लेकर भव्य कलश यात्रा का किया गया आयोजन।

बिरौल/दरभंगा

प्रखंड क्षेत्र के कमलपुर गांव स्थित मनोकामना हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय नवाह को ले भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। पुजारी जी के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ 101 कन्याएं कलश में जल लेकर नवाह यज्ञ स्थल तक पहुंचे।

कमलपुर से दसौत होते हुए देवकुली धाम गांव स्थित श्री द्रव्येशर नाथ मंदिर के तालाब में व्यास गोरी शंकर झा की ओर से विधिवत घाट पूजन व वैदिक मंत्रोच्चारण के पश्चात कलश में जल संग्रह किया गया। इस शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने धर्म की जय हो, अर्धम का नाश हो आदि जयकारे व जय सिया राम जय जय सिया राम आदि कीर्तन करते मनोकामना हनुमान मंदिर नवाह यज्ञ स्थल तक पहुंचे। पारंपरिक वाद्ययंत्र व मंगलध्वनि के गूंजते रहने से आसपास का वातावरण भी भक्तिमय हो उठा। नवाह यज्ञ स्थल तक पहुंचने के मार्ग में कन्याओं के अलावा आसपास दर्जनों गांव के भारी संख्या में महिला-पुरुष काफी संख्या में शामिल हुए।

कलश यात्रा में शामिल कन्याओं के लिए आयोजक मंडली की ओर से शरबत, पेयजल व प्रसाद की व्यवस्था की गई। नवाह यज्ञ आयोजन से कमलपुर सहित दसौत, बंदा,गौरा मजरगाही, देवकुलीधाम, , सहित आसपास के दर्जनों गांवों में भक्ति व उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस कार्यक्रम का सफल संचालन के लिए नवाह यज्ञ कमेटी के सदस्य अमरेंद्र झा,दीपक झा, बैद्यनाथ भंडारी,बाहुबली, किशुन पोद्दार,राजीव पोद्दार,विष्णु साहू,राधश्याम भंडारी का सराहनीय योगदान रहा है।