मोहर्रम शांतिपूर्ण और पुराना रुप से मनाने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने दिये आवश्यक निर्देश,असामाजिक तत्वों एवं गड़बड़ी फैलाने वाले वैसे लोगों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर।

बिरौल/दरभंगा

मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जल्ला रेड्डी ने जिला के सभी एसडीपीओ,पुलिस निरीक्षक तथा थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिये हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक की ओर दिये गए निर्देश में कहा गया है कि क्षेत्र में मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं पुराना रुप से मनाया जाएगा। इसको लेकर मोहर्रम कमेटी के साथ शांति समिति के सदस्यों की बैठक आहुत कर इसे अनुपालन कराने का निर्देश दिये।वरीय पुलिस अधीक्षक ने असामाजिक तत्वों पर करीबी नजर रखने तथा गड़बड़ी फैलाने वाले वैसे लोगों को चिन्हित कर उसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिये। इसके अलावा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रेड्डी ने कई महत्वपूर्ण विंदुओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।