बहादुरपुर थाना पुलिस के नखरे हैं बहूत ,दो महीने बाद भी नहीं दर्ज की प्राथमिकी ,दर-दर की ठोकरें खा रहें हैं शिक्षक।

दरभंगा /

बहादुरपुर थाना की पुलिस के नखरे बहूत हैं ,वर्दी के ताकत का एहसास आम लोंगों को कराते रहते हैं।इसके कारण कई पीड़ित को न्याय नहीं मिल रहा हैं। आखिर लोग न्याय मांगने कहां जाय ?

धोखाधड़ी के एक मामले में बेबस और लाचार शिक्षक दो महीने के भीतर कई बार बहादुरपुर थाने का चक्कर लगाया लेकिन उनकी प्राथमिकी अब तक दर्ज नहीं हुई। थक हारकर उक्त शिक्षक ने सिटी एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया हैं।
5लाख 40 हजार रुपए की ठगी को लेकर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी निवासी रामचन्द्र प्रसाद सिंह के पुत्र वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने 4 अप्रैल 2024 को थाने में लिखित शिकायत में कहा था कि कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के मनोरीपुर गांव निवासी अरविंद राय ने वर्ष 2022 में उनसे पांच लाख चालीस हजार रुपया लिया लेकिन वह पैसा उसने नहीं लौटाया। अरविंद ने अपने पिता सहदेव राय के एक निजी अस्पताल में भर्ती की बात कहकर 25 सितंबर 2022 को 5लाख 40हजार रुपये की मांग किया ,यह कहते हुये कि उसके पिता अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहें हैं ,कहा कि दो – तीन माह में पैसा लौटा देंगे ।शिक्षक ने कहा कि अच्छे संबंध के कारण हम पैसा दे दिये लेकिन बहूत दिन बीत जानें के बाद अरविंद ने पैसा वापस नहीं किया
इसे लेकर शिक्षक ने कहा कि थक हारकर 17 नवंबर वर्ष 2023 को उन्होंने अरविंद को एक नोटिस भेजा। नोटिस भेजने के बाद उसने 40 हजार रुपया उसने फोन पे के माध्यम से भुगतान किया ,यही नहीं अरविंद ने 2लाख 15हजार 531रुपये का चेक दिया। जब उस चैक को बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया।इसके बाद 4 अप्रेल 2024 को थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिये लेकिन दो माह बीत जाने के बाबजूद बहादुरपुर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की और ना ही अरविंद के विरुद्ध कोई करवाई हुई ।
थक हारकर शिक्षक वीरेंद्र ने सिटी एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया हैं।