नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में शपथग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने दिलाई शपथ।
बिरौल/दरभंगा
नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम नरेश महतो ने कहा कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार दंडनीय अपराध है। इसके दुरुपयोग से मानसिक एवं शारिरिक स्वास्थ्य की हानि होती है। उन्होंने सभी न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायिक कर्मचारियों, अधिवक्ताओं को इसके लिए शपथ दिलाई। इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने नशीली दवाओं व मादक पदार्थों के अवैध तस्करी करने वालों के प्रति घृणा का भाव रखने और यथासंभव उसे रोकने का प्रयास करने तथा इसके लिए समाज को जागरूक करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी द्वितीय सुनील कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियांशु राज, पप्पू कुमार पंडित, राजू कुमार साह, द्वितीय श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, एसडीपीओ गुंजन कुमार,एपीओ राकेश कुमार झा,कोर्ट नाजीर पंकज कुमार,अधिवक्ता संघ बिरौल के अध्यक्ष बच्चे लाल झा,सचिव राजकपूर पांडेय,नूर अली खान, बाबू साहेब सिंह,देवेंद्र चौधरी, सुनील कुमार सुमन,सुनील कुमार, गौरी शंकर सिंह, संजय कुमार यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

