फेंकला थाना के थानेदार समेत चौकीदार निलंबित ,एसडीपीओ के जांच प्रतिवेदन के बाद एसएसपी ने की कारवाई।फेंकला थाना अब पूजा के जिम्मे।

दरभंगा /

फेंकला थाना क्षेत्र के गोधिया गांव में शराब की बरामदगी को लेकर हुये हो हंगामे के बीच लगे आरोपो के जांच के बाद एसएसपी ने फेंकला थानाध्यक्ष समेत चौकीदार को निलंबित कर दिया हैं।वहीं दूसरी और बिरौल थाना में पदस्थापित पुअनि पूजा कुमारी को वरीय पुलिस अधीक्षक ने फेंकला थाना में पदस्थापित कर दिया हैं।

दिनांक 23.06.24 को देर रात्रि फेकला थानाक्षेत्र के ग्राम गोढ़िया में ग्रामीणों द्वारा स्वयं छापोमारी कर भारी मात्रा में गैलन में रखे गुड़की एवं शराब रखने वाला खाली गैलन एवं शराब निर्माण में प्रयोग होने वाले अन्य सामान बरामद कर पुनदाही पोखर के पास ग्रामीणों के अभिरक्षा में रखी गई एवं थाना को बार-बार सूचना देने पर थाना स्तर से कोई यथोचित कार्रवाई नहीं की जाती हैं, का आरोप फेकला थानाध्यक्ष पर लगाया गया |
जिसका जाँच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर – 1 के द्वारा कराया गया एवम् उनके द्वारा समर्पित जाँच प्रतिवेदन के आलोक में फेकला थानाध्यक्ष तृषा सैनी को निलंबित कर पुलिस केंद्र, दरभंगा में योगदान देने का आदेश दिया गया वहीं दूसरी और थानाध्यक्ष, फेकला के समर्पित प्रतिवेदन में चौकिदार 11/2 विशुनदेव यादव पिता स्व० महेश्वर यादव सा० गोढ़िया थाना फेकला जिला दरभंगा को थाना क्षेत्र के ग्राम गोढ़िया घाट एवं पिंगी से संबंधित दैनिकी कार्य आवंटित किया गया था एवम् समय-समय पर शराब बंदी कानून का सफलन क्रियान्वयन हेतु हमेशा हिदायत दी जाती रही है, परन्तु इनके द्वारा किसी प्रकार की स्थानीय एवं अन्य सूचना नहीं दिया जाता था जिस कारण दिनांक 23.06.24 को ग्रामिणों द्वारा ग्राम गोढ़िया घाट में काफी मात्रा में अवैध देशी शराब बनाने में प्रयुक्त गुड एवं छोवा की बरामदगी की गई, का आरोप चौकीदार को लगाया गया ।

फेकला थानाध्यक्ष के समर्पित प्रतिवेदन के आलोक में चौकीदार 11/2 विशुनदेव यादव को निलंबित कर दिया गया हैं  ।