फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश ,मायकेवालों का आरोप-ससुराल वालों ने हत्या कर फंदे पर लटकाया।
फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश ,मायकेवालों का आरोप-ससुराल वालों ने हत्या कर फंदे पर लटकाया।
फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश ,मायकेवालों का आरोप-ससुराल वालों ने हत्या कर फंदे पर लटकाया।
कुशेश्वरस्थान /प्रशांत कुमार
कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड अन्तर्गत बिष्णुपुर गाँव में एक विवाहिता की हत्या कर फाँसी पर लटका देने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्तुजापुर गाँव निवासी अशोक पासवान की पुत्री कल्पना कुमारी की शादी बिष्णुपुर गाँव निवासी सुरो पासवान का लड़का अमन कुमार पासवान से विगत दो वर्ष पहले हुई थी। मृतका के पति अपने परिवार के भरन पोषन के लिए बाहर में मजदूरी करता है।जो घटना के समय वहीं था। वहीं मृतका के पिता एवं भाई ने बताया कि आज सुबह घटना कि सूचना मिलते ही स्वजनों के साथ घटना स्थल पर पहुंचा तो देखा कि कमरे में उसका शव परा है। वहीं उन्होंने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि बेटी की गला दवाकर उसे फाँसी पर लटका दिया गया ताकि लोग हत्या को आत्महत्या समझ ले।
वहीं पिता एवं भाई ने कहा कि शादी के समय सभी उपहार दिए गए थे।किसी तरह का कोई विवाद नहीं था तो बताना चाहिए था। आकर सुलह कराया जाता।लेकिन ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। वहीं घटना कि सूचना मिलते ही कुशेश्वर स्थान थाना दल वल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए चले ही थे की मृतका के मायकेवालों ने लाश देने से इनकार कर दिया। और लाश लदे गाड़ी को घेर कर हो हंगामा करने लगा। उन सबों ने दोषियों को सजा देने की मांग करने लगे।
इसी बीच एसडिपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतका के मायकेवालों को समझा बुझा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। पूछने पर एसडिपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने बताया मामले कि तहकीकात कर दोषियों के खिलाफ शक्त से शक्त कारवाई की जाएगी।