बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

बिहार के बेगूसराय जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसाय को गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों के इस बेखौफ रवैये को देखकर इलाके में सन्नाटा है. व्यवसायी की हत्या की सूचना मिलते ही घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. व्यवसायी के घरवालों ने अस्पताल में जाकर खूब हंगामा भी किया.हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस, व्यवसायी की हत्या की पीछे की वजह पता लगाने में जुटी हुई है. पुलिस आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर और लोगों से पूछताछ कर रही है.

प्रेम विवाह भी हो सकती है हत्या की वजह

यह घटना लोहिया नगर ओवर ब्रिज पुल के पास की है. मृतक कपड़ा व्यवसायी गोपाल दास अशोक नगर पोखरिया के रहने वाले थे. घरवालों के मुताबिक, गोपाल दास राजौरा अपने कपड़े का दुकान खुद चलाते थे. रोज की तरह घटना वाले दिन भी वह अपनी दुकान बंद करके घर वापस लौट रहे थे. उसी दौरान बाइक से सवार होकर दो बदमाश आए और गोली मारकर व्यवसायी की हत्या कर दी.