चुलाइ शराब बरामदगी मामले में फेंकला पुलिस ने सात लोंगों पर किया प्राथमिकी दर्ज ,पूरे प्रकरण में चौकीदार की भूमिकाः संदिग्ध ,हो सकती हैं कारवाई ?

दरभंगा /संजय कुमार राय 

फेंकला थाना क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा शोर -शराबा और हल्ला किये जानें के मामले में एसएसपी ने पूरे घटनाक्रम की जांच सदर एसडीपीओ को दे दिया हैं। वहीं फेंकला थाना की पुलिस ने चुलाई शराब के बरामदगी को लेकर सात लोंगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की हैं यही नहीं चौकीदार की संदिग्ध भूमिका को लेकर उसपर कारवाई के लिये फेंकला थानाध्यक्ष ने वरीय पुलिस पदाधिकारी से शिकायत भी की हैं।
सूत्र बताते हैं कि उक्त गांव से चुलाई शराब के बरामदगी को लेकर जूगेस्वर मुखिया के पुत्र
अरुण मुखिया , स्व दुखा मुखिया के पुत्र पवन मुखिया ,स्व महेंद्र मुखिया के पुत्र गंगा राम मुखिया ,घूरन मुखिया की पत्नी ,कैलाश मुखिया की पत्नी ,रंजीत मुखिया की पत्नी ,रवींद्र मुखिया के पुत्र उमाशंकर मुखिया एवं अन्य के विरुद्ध फेंकला थाना में मामला दर्ज किया गया हैं।
बताया जा रहा हैं कि अज्ञात लोंगों द्वारा गुड़ एवं छौवा का घोल बनाकर चोरी से रखा गया था जिसे चूलाई शराब कहकर बेचा जाता हैं। पुलिस ने भारी मात्रा में घोल बरामद किया हैं।
इस पूरे प्रकरण में पुलिस को यह जांच करना जरूरी हैं कि उस गांव में एक व्यक्ति की मौत कैसे हुई ?वह कौन झोला छाप चिकित्सक हैं जिसकी गलती से उसकी जान गई और गांव में पंचायत कर मामले को रफा दफा कर दिया ?कैसे इस आक्रोश को कुछ ग्रामीण रंग देकर फेंकला पुलिस को अपना निशाना बनाया ?इतना सब होने के बाद चौकीदार ने स्थानीय थाना को सूचना क्यू नहीं दी।
फेंकला थानाध्यक्ष की सूझ बूझ से चुलाइ शराब बरामद की गई और दोषी लोंगों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं।