बाढ़ के दस्तक के साथ ही पूर्वी प्रखंड में डूबने से हुई दूसरी मौत। नहाने के दौरान 14 वर्षीय प्रीति कमला बलान की धारा बह गई ,काफी मशक्कत के बाद निकाली गई लाश।

कुशेश्वरस्थान /

कुशेश्वरस्थान पूर्वी में कमला नदी में नहाने गई एक बच्चे की मौत डूबने से हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के इटहर पंचायत अंतर्गत विशुनिया गांव के कमल किशोर यादव की 14 वर्षीय प्रीति कुमारी घर के बगल से बह रही कमला बलान की नदी में नहाने गई थी। प्रत्यक्षदर्शी बताते है कि नहाने के दौरान प्रीति का पैर नदी में फिसल गई। जब तक लोग दौरे तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीण के घंटो प्रयास के बाद शव को बाहर निकाल स्थानीय सीएससी कुशेश्वरस्थान लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।
इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।