कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने अलग अलग मामलों समेत छः लोंगों को किया गिरफ्तार

कुशेश्वरस्थान /

समकालीन अभियान के तहत छह लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार । गिरफ्तार अभियुक्त में धवौलिया गांव निवासी उमेश राय, राजकिशोर राय सिकंदर राय तथा मसानखोन गांव निवासी रामबाबू सिंह तथा बलहा गांव निवासी शंभू यादव को गिरफ्तार किया गया है वही शराब कांड से संबंधित समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थानान्तर्गत संजीत राय को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कोर्ट का वारंटी था जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।