अलीनगर में भाजपा की ओर से जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन,चित्र पर कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण।
अलीनगर में भाजपा की ओर से जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन,चित्र पर कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण।
अलीनगर में भाजपा की ओर से जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन,चित्र पर कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण।
अलीनगर/दरभंगा।
अलीनगर विधानसभा के दसौत गांव में भाजपा की ओर से जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पप्पू सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के महान सपूत थे। स्वतंत्रता आंदोलन में देश को आजाद करवाने के लिए उन्होंने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। स्वतंत्र भारत में वे पहले एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने जम्मू कश्मीर में धारा 370 लगाए जाने का विरोध किया और नेहरू कैबिनेट से इस्तीफा तक दे दिया। वे जहां हिंदू महासभा के बैनर तले देशभर में हिंदू समाज को एक करने का काम कर रहे थे तो वहींं बाद के दिनों में जनसंघ की स्थापना कर देश को कांग्रेस शासन से मुक्ति दिलाने का अभियान सदन से लेकर सड़क तक चला रहे थे।अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो सपना देखा था उसे बाद के दिनों में अटल बिहारी वाजपेई और लालकृष्ण आडवाणी ने आगे बढ़ाया।श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कहना था कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और धारा 370 उसके ऊपर लगा एक कलंक है जिसे हर हाल में हटना चाहिए।
साल 2014 में जब पहली बार केंद्र में बीजेपी की बहुमत की सरकार बनी और आदरणीय नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाने का फैसला लिया।केंद्र में दोबारा सरकार बनने पर पीएम मोदी ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से हमेशा हमेशा के लिए अनुच्छेद 370 के प्रभाव को खत्म कर दिया।पप्पू सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर यात्रा के दौरान ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी का दुखद निधन हुआ था। हम सभी को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताएं रास्ते पर चलना चाहिए और अपने समाज को एकत्रित कर विकास कार्यों पर अधिक से अधिक ध्यान देना चाहिए।मौके पर जिला मीडिया प्रभारी लालकांत झा,पुरुषोत्तम झा,मंडल प्रभारी विकाश प्रसाद, संयोजक लाल मुखिया, मदन साहू,संजय पासवान, रामबाबू, विपिन सिंह, शिवशंकर साहू,अवधेश सिंह,प्रमोद झा,पप्पू महतो,श्रवण झा, देबू सहनी, रमेश नारायण ठाकुर, आनंद चौधरी, सरपंच रामनाथ सहनी,बलराम झा,अनिल चौधरी,अंकित कुमार,कुंदन सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।