कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई मारपीट के बाद इलाजरत जिलानी की हो गई मौत ,इस मामले में नामजद सभी आरोपी की बढ़ जाएगी मुश्किलें।
दरभंगा /
कोतवाली ओपी क्षेत्र के स्मार्ट बाजार में जिलानी के साथ हुई मारपीट के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिलानी की मौत के बाद उसके घर में सन्नाटा छा गया।
अब कोतवाली थाना में धारा 147/148/149/307/324/504के तहत दर्ज मुकदमे (19/24)में अब हत्या को लेकर भी एक धारा जुड़ जाएगा और पकड़े गये तीनों बदमाशों की मुश्किलें बढ़ जाएगी। थोड़ी सी बाद विवाद में जिलानी को इस तरह से पीटकर घायल कर देना ही गुंडागर्दी कहलाता हैं ?अब इस गुंडागर्दी का तीखा मजा सभी झेलने वाले हैं। कोतवाली थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बचे और बदमाशों की गिरफ्तारी पुलिस जल्द ही कर लेगी।
महज थूक फेंकने को लेकर हुए विवाद में जिलानी को बुरी तरह से पीटकर जख्मी कर देना इंसानियत नहीं हैं। जिलानी का इलाज के दौरान रविवार की सुबह मृत्यु हो गई हैं। मौत की खबर आते हीं परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। परिजन जिलानी के बेहतर इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल से लेकर पटना गए थे। कोतवाली थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घायल युवक के परिजन शनिवार की दोपहर बाद बेहतर इलाज के लिए पटना ले गए थे लेकिन रविवार की सुबह उसकी मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हुई हैं। मृत्यु के बाद मो जिलानी का पोस्टमार्टम पीएमसीएच में कराया जा रहा है। देर शाम तक जिलानी का शव दरभंगा लाया गया। मारपीट कर बुरी तरह घायल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पिता और दो पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फरार आरोपियों में मो अजहर, मो नाजिम, मो शहीदुल उर्फ नासिर, मो शमशेर सभी छोटी मुन्सफी मोहल्ले के रहने वाले हैं। इन सब की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापामारी की जा रही है। बता दें कि कोतवाली थाना से महज दूरी पर स्मार्ट बाजार की सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि मो जिलानी के साथ मो शाहनवाज के साथ बात बाती हो रही हैं जिसे बाजार के स्टाफ ने अलग-अलग कर दिया। फिर दोनों अलग-अलग खरीदारी करने लगे। स्मार्ट बाजार से हीं शाहनवाज ने अपने पिता सहित अन्य लोगों को मोबाइल से सूचना दे दी की उनके साथ मारपीट हुई है। सभी लोग स्मार्ट बाजार के बाहर सड़क पर जिलानी का इंतजार कर रहे थे जैसे हीं जिलानी सड़क पर पहुंचे लोगों ने बुरी तरह पिटाई करने के बाद घायल कर दिया। यदि पिता मो इमाम चाहते तो मामला शांत भी हो सकता था लेकिन पुत्र की बातों में आकर उन्होंने जिलानी के जीवन को खत्म करने की नीयत से बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया। जिसकी मौत रविवार को पटना में इलाज के दौरान हो गई। यदि स्मार्ट बाजार में कैम्पस के बाहर आने जाने वाले गेट पर सीसी कैमरा लगा होता तो मारपीट करने वाले अन्य लोगों की पहचान हो सकती थी।
स्मार्ट बाजार के मालिक को चाहिए कि मॉल के अंदर और बाहर सीसीटीवी को लगाये लेकिन उन्होंने बाहर में सीसीटीवी नहीं लगाया हैं।
अलीनगर में भाजपा की ओर से जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन,चित्र पर कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण।
25जून को मिथिला वन प्रमंडल द्वारा की जा रही हैं राज्यस्तर परिचर्चा ,जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक होगा यह कार्यक्रम।