सदर थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में हुई चोरी ,चोर गिरफ्तार।
सदर थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में हुई चोरी ,चोर गिरफ्तार।
सदर थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में हुई चोरी ,चोर गिरफ्तार।
दरभंगा /
सदर थाना अंतर्गत दिल्ली मोड़ बस स्टैंड से एक ट्रासपोर्ट कम्पनी के कार्यालय का ताल तोड़कर गुरुवार की देर रात में अज्ञात चोर के द्वारा ऑफिस रखा लगभग 1,65,000 रुपए का चोरी कर लिये जानें की सूचना मिली हैं ।
कार्यालय के कर्मी सुबह जब पहुंचे तो ताला टूटा देख कर ट्रासपोर्ट कम्पनी के प्रबंधक ने सदर थाना को सूचना दिया। इस सूचना के तुरंत बाद थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर आस पड़ोस में लगा सीसीटीवी कैमरा को खंगाला। जिससे चोर की पहचान बस स्टैंड के ही कर्मचारी मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत मीठापुर थाना क्षेत्र कन्हैली निवासी अवधेश सिंह के पुत्र अशोक कुमार सिंह के रुप हुई है। पुलिस ने छापेमारी कर चोरी के 90 हजार रुपए के साथ चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने कहा की चोर को 90,000 रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।थानाध्यक्ष ने कहा कि आगे की कारवाई की जा रही हैं।