स्वयं और समाज के लिए करे योग और रहे निरोग – पप्पू सिंह

बिरौल/दरभंगा

दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अलीनगर विधानसभा की मोतीपुर पंचायत के अंटौर गांव स्थित महादेव स्थान परिसर में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।योग गुरु अरविंद निखिल ने उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक बताया कि योग हमारे जीवन में न सिर्फ महत्वपूर्ण स्थान रखता है बल्कि हमें बड़ी से बड़ी बीमारी होने से भी बचाता है. उन्होंने बताया कि अगर हम प्रतिदिन आधे घंटे से एक घंटे सिर्फ योग के लिए निकाल ले तो हमारे घर का बजट भी बच जाता है। लोग बहुत कम बीमार होते हैं और दवा पर भी अधिक खर्च नहीं करना होता है।
वहीं समाजसेवी संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि वह अपने आवास पर रोज प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे का योग अभ्यास जरूर करते हैं।यही कारण है कि वह दैनिक जीवन में चुस्त एवं दुरुस्त रहते हैं। समाज सेवा एवं राजनीतिक क्षेत्र से होने के कारण उन्हें घंटों बिना आराम किए हुए काम करना होता है। अगर वे योग का अभ्यास न करें तो काफी परेशानियों का सामना करना होगा। उदाहरण के लिए उन्होंने बताया कि मॉर्निंग वॉक करने से हम मोटापा को दूर भगा सकते हैं। कपाल भारती करने से पेट बड़ा नहीं होता है।

अनुलोम विलोम करने से सांस की परेशानी हमेशा दूर रहती है।उन्होंने बताया कि जब अंग्रेजी दवाई का आविष्कार नहीं हुआ था तब भी हमारे पूर्वज योग के सहारे ही निरोग रहते थे. वैसे भी बिहार का मुंगेर जिला योग के लिए ही विश्व विख्यात है और यहां स्थित योग विश्वविद्यालय में देश दुनिया के लोग योग सीखने आते हैं।योग निसंदेह रूप से भारत की ऋषि मुनि परंपरा की विरासत है। हम सभी को दैनिक जीवन में हर रोज योग करना चाहिए। मौके पर किसान मोर्चा के महामंत्री सुजित चौधरी, चंद्रमोहन कुंवर, प्रवक्त ललित मोहन मिश्र, अजीत झा, प्रभाकर झा, गंगा राम सहनी, सरपंच रामनाथ सहनी, प्रमोद मुखिया, अलीनगर संयोजक लाल मुखिया, मिथिलेश सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, अनिल ठाकुर, कार्तिक कुमार आदि लोग उपस्थित थे।