रैयाम थाना की पुलिस ने प्रेम प्रसंग में भागी नाबालिग जोड़े को किया बरामद ,न्यायालय में नाबालिग का ब्यान दर्ज।

दरभंगा /
रैयाम थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग को भगा लिये जाने के मामले में प्रेमी जोड़े को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया हैं ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रैयाम थाना में नाबालिग बहन को भगा लिये जानें के मामले में भाई द्वारा अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 43/24 दर्ज कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला के तिवारीपुर में छापेमारी कर दोनों को हिरासत में लेकर रैयाम थाना लाया ।
पुलिस ने मधुबनी जिला के सकरी थाना क्षेत्र के बलिया नवटोलिया निवासी विष्णु दास के 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार दास को केवटी सीएचसी में स्वास्थय परीक्षण कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस गिरफ्तारी में पुलिस की टेक्निकल सेल का खासा योगदान रहा। लगातार पुलिस भगौड़े प्रेमी जोड़े को ट्रैक कर रही थी और अंत में जहां होने की कोई संभावना नहीं थी वहां से पकड़ा गया। वह उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया हैं । रैयाम पुलिस ने पकड़े गए अपहर्ता को न्यायिक हिरासत में शुक्रवार को भेज दिया और बरामद नाबालिग को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए भेंज दिया जहां 164का ब्यान दर्ज किया गया हैं।