बिरौल में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस का किया गया आयोजन,
योग शिक्षक व योग गुरु ने कराया योगाभ्यास।
बिरौल/दरभंगा
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में शुक्रवार को 10 वें अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस का आयोजन श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बिरौल के परिसर में योग गुरु लालटुन पासवान और विधालय के चैयरमैन गणेश चौधरी की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रुप में पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री सह संयोजक भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पतंजलि के जिला अध्यक्ष हरि सहनी के अलावा विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार बीईओ,विद्यालय के प्रबंधक निर्देशक नवलेश कुमार चौधरी,निर्देशक ब्रजेश चौधरी,प्रबंधक पुरूषोत्तम चौधरी, पतंजलि जिला किसान प्रभारी दिलीप जी, पतंजलि महिला जिला प्रभारी अल्का नुपुर, जिला कुश्ती संघ सचिव रामवृक्ष यादव, प्रदीप प्रधान,रामविलास भारती,पंकज कुमार मिश्रा, रामप्रवेश महतो,राजकुमार सहनी, जिला संवाद व सोशल मीडिया प्रभारी सह यूथ इंडिया अध्यक्ष राजेश यादव, छात्र संघ अध्यक्ष शशीनाथ पौद्दार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व मुख्य अतिथि व गरीमामय अतिथियों को सम्मानित किया। तत्पश्चात अंशु कुमारी,अनु कुमारी,अनुराधा कुमारी,शारदा कुमारी और अर्पणा कुमारी के द्वारा योगा प्रदर्शन कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिये और सभी बच्चों को अतिथियों ने उज्जवल भविष्य की कामना किये । योग शिक्षक शत्रुघ्न व योग गुरु लालटुन पासवान के द्वारा शांति मंत्र के साथ अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस का शुभारंभ किया गया । योगाभ्यास में भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम,अग्निसार क्रिया, उज्जायी प्राणायाम,अनुलोम-विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम,आसन में ब्रजासन,अर्घ्य चंद्रासन, शशांकासन,भुजंगासन,धनुरासन, ताडा़सन, तिर्यक ताड़ासन, त्रिकोणासन व अन्य योगाभ्यास का अभ्यास कराये।मंच संचालन रविन्द्र कुमार सिंह कर रहे थे। मौके पर मणिकांत झा, संजय चौधरी, शिवकांत सहनी, बिजली कान्त झा,राम शिवधारी यादव, शत्रुघ्न सहनी, विष्णुदेव महतो,पूर्व जिप सदस्य मनोज सहनी,रविन्द्र पौद्दार सहित विद्यालय के छात्र-छात्रा शामिल हुए।

