स्थानीय लोंगों ने कोतवाली थाने को घेरकर किया हंगामा ,कई थाने की पहुंची पुलिस।

दरभंगा /

कोतवाली ओपी क्षेत्र के स्मार्ट बाजार में एक -दूसरे की थोड़ी सी टकराहट के बाद कहासुनी के दौरान कुछ देर में माजरा ही बदल गया था। जिलानी नामक युवक के साथ एक लड़के से कहा सुनी हुई ,जिस लड़के की कहासुनी हुई उसने तो हद ही कर दी। जिलानी जब स्मार्ट बाजार से बाहर निकला कि दूसरे युवक के समर्थकों ने उसे मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिलानी के सिर पर किसी ने वार किया जिससे उसका सिर फट गया। हालांकि उसे अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया ।


जिलानी के परिजनों को जब इस बात की सूचना मिली तो उसके परिजन कोतवाली थाना पहुंच गये और काफी शोर शराबा करने लगे। इस शोर शराबे के बाद एसडीपीओ समेत कई थाना की पुलिस कोतवाली थाना पहुंचे और मामले को शांत कराया।
इस मामले में जिलानी की माँ ज़फरा खातून के ब्यान पर कोतवाली थाना में अज्ञात कई लोंगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं  परिजनों का कहना हैं कि जिलानी का स्थिति सही नहीं हैं जिस कारण वह आईसीयू में भर्ती हैं। एसडीपीओ ने कहा कि दोषी को पकड़ने के लिये पुलिस प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि मॉल में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा हैं और बदमाशों की पहचान की जा रही हैं।

घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के किला घाट सेनापत मोहल्ले के रहने वाले मो कलाम खां उर्फ जूही के 22 वर्षीय पुत्र मो जिलानी के रूप में हुई है। पुलिस ने एक अप्राथमिकी आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना बृहस्पतिवार की देर शाम की बताई जाती है। मामले को लेकर मो शकील उर्फ साहिल, मो शाहनवाज, मो अजहर, मो इमाम,मो शमशेर, मो नाजिम सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। सभी आरोपी पुरानी मुन्सफी मोहल्ला के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार की दोपहर परिजनों के अलावा मोहल्ले के दर्जनों लोग कोतवाली थाना का घेराव किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घेराव की सूचना पर सदर एसडीपीओ अमित कुमार, विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार, बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, मब्बी थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहित अन्य थानों की पुलिस कोतवाली थाना पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर जाम को हटाया। वहीं सदर एसडीपीओ ने आक्रोशित लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुरानी मुन्सफी मोहल्ला के रहने वाले मो कासिम के पुत्र मो गुलजार को हिरासत में लिया गया है उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बारे में घायल युवक के भाई मो सिलानी ने बताया कि बृहस्पतिवार की उनका भाई मो जिलानी अपने दो दोस्त मो साहिल मो यफील के साथ बाइक से खरीदारी करने के लिए स्मार्ट बाजार मॉल में गया था। इस दौरान माल परिसर में जिलानी ने बाइक चलाने के दौरान थूक फेंका जो मो साहिल उर्फ आसिफ के शरीर पर पड़ गया। उसके बाद मो साहिल ने जिलानी से तुक साफ करवा कर माफी मंगवाया। जिलानी ने माफी मांग कर मॉल में दोस्तों के साथ शॉपिंग करने चला गया। शॉपिंग के बाद माल के काउंटर पर आरोपित युवक मो साहिल ने फिर से जिलानी के साथ कहा सुनी करने लगा। इस दौरान आरोपित युवक ने उसे माल से बाहर पीटते हुए ले गया और इस दौरान पहले से मौजूद दर्जनों युवकों ने उनके भाई पर हमला कर दिया। पीटते पीटते युवक को एक किराना दुकान में ले गया और किसी ने जिलानी के सिर पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया जिस वजह से जिलानी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के विरोध करने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गए। परिजनों ने जिलानी को घायल अवस्था में कोतवाली थाना ले गए। जहां थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया जहां से परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में ले गए। इधर घायल युवक की मां के आवेदन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। परिजनों को डॉक्टर ने बताया कि घायल युवक कोमा में है। इसके बाद मोहल्ले के लोग आकर्षित हो गए और दोपहर बाद दर्जनों लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थाना के बाहर शोर शराबा किया। मौके पर सदर एसडीपीओ पहुंचकर लोगों को शांत करवाया। उन्होंने कहा कि घायल युवक कोमा में है मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं।