नवनिर्मित अनुमंडलीय अस्पताल बिरौल को जल्द प्रारंभ कराने के दिशा प्रशासनिक प्रयास शुरू,एसडीओ ने किया नवनिर्मित अस्पताल का निरीक्षण,दिये आवश्यक निर्देश।

बिरौल/दरभंगा

नवनिर्मित अनुमंडलीय अस्पताल बिरौल को जल्द प्रारंभ कराने के दिशा प्रशासनिक प्रयास शुरू हो गई है। इसके प्रारंभ होते ही क्षेत्र के दस लाख आबादी को स्वास्थ्य से संबंधित लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। इसको लेकर एसडीओ उमेश कुमार भारती ने मंगलवार को अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने इस अस्पताल को कैसे प्रारंभ किया जाए इस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ महत्वपूर्ण विंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान अस्पताल में विद्युत कनेक्शन नहीं रहने की बात सामने आई। मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता विद्युत को एसडीओ श्री भारती ने कनेक्शन करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई एक सप्ताह के अंतर्गत करने का निर्देश दिये। निरीक्षण के उपरांत एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि पूर्व से इस अस्पताल के लिए ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा चुका है।

विद्युत कनेक्शन के उपरांत इस अस्पताल को प्रारंभ करने के लिए हर स्तर पर कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा। एसडीओ ने बताया कि 50 बेड का यह अस्पताल आधुनिक ढंग से बना हुआ है इसमें सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।इसके प्रारंभ होने से बिरौल अनुमंडल के आम लोगों को सारी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेग।मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक विनय कुमार,राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा के प्रतिनिधि संजीव झा उपस्थित थे।