बिरौल के आम बगीचे में पेड़ से लटका एक युवक का मिला शव, क्षेत्र में मचा अफरातफरी, घटना स्थल पर पहुंच कर तहकीकात में जुटी पुलिस, एफ एस एल की टीम के आने तक घटना स्थल को रखा गया सुरक्षित, घटना स्थल पर पहुंची एसपी,दिये कई निर्देश।

बिरौल/दरभंगा

थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के स्टेशन रोड स्थित बगीचे में आम के पेड़ से लटका एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ बगीचे के निकट जुटने लगी।

चौकीदार के सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मंडल दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। सूचना पर काम्या मिश्रा एसपी ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने एवं एफ एस एल टीम के आने तक घटना स्थल को सुरक्षित रखने का निर्देश प्रभारी थानाध्यक्ष को दिये। मृतक की पहचान बिरौल रेलवे स्टेशन के निकट थौलाइ चौपाल के 25 वर्षीय पुत्र मिथिलेश चौपाल के रुप में कर लिया गया है। एसपी के निर्देश पर प्रभारी थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजते हुए उक्त ऐरिया को एफ एस एल की टीम के आने तक सुरक्षित कर दिया।

इसके लिए चौकीदार को प्रतिनियुक्त कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मिथिलेश प्रतिदिन की भांति रविवार के सुबह मिल्लत ट्रेडर्स दुकान पर काम के लिए निकला था।वहां मिथिलेश ट्रेक्टर चालक का काम करता था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। मंगलवार को संध्या करीब 5.30 बजे पेड़ से लटका उसका शव मिला है।