सड़क पर रोड़ा फेंकने के दौरान रोड़ा लगने से इलाज के क्रम में एक राहगीर की हुई मौत ,पुलिस ने रोड़ा फेंकने वाले को गिरफ्तार।

दरभंगा /बहेड़ी 

बहेड़ी थाना क्षेत्र में 13जून की रात्रि करीब नो बजे  सड़क पर जा रहें  राजकपूर शर्मा पेo स्वo बाए लाल शर्मा साo बहेड़ी थाना बहेड़ी जिला दरभंगा की मौत रोड़ा लगने से हो गई।

श्री शर्मा रोड से चलकर जा रहे थे तभी ऊपर से ईट गिरने से राजकपूर शर्मा घायल हो गए | ग्रामीणों द्वारा इलाज हेतु पी0एच0सी0 बहेड़ी लाया गया जहां डी0एम0सी0एच0, दरभंगा रेफर कर दिया गया परंतु बेहतर इलाज हेतु डी0एम0सी0एच0, दरभंगा द्वारा पी0एम0सी0एच0, पटना रेफर कर दिया गया जहा इलाज के क्रम में मृत्यु हो गया।

इस घटना के जांच के क्रम पता चला कि मोहम्मद आजाद पेo स्वo नियामत साo+थाना बहेड़ी अपने दो मंजिला मकान से ईट फेंका जो  काफी उग्र प्रवृत्ति का हैं।पहले भी ऐसा घटना कर चुके हैं | मोहम्मद आजाद का पहले से अपराधिक इतिहास रहा हैं और चोरी के मामले में जेल जा चुका हैं उक्त मामले को लेकर कांड दर्ज कर उक्त अभियुक्त मोहम्मद आजाद को गिरफ्तार कर अग्रिम करवाई की जा रही हैं।यह जानकारी एसएसपी कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई हैं।