अब नही चलेगी पंचायत कर्मियों की मनमानी, प्रखंड के सभी मुखिया और समिति ने बैठक में लिया निर्णय, अब विकास कार्यो की होगी निगरानी व समीक्षा।

कुशेश्वरस्थान /प्रशांत कुमार 

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत उसड़ी पंचायत की मुखिया पूनम देवी के आवास पर पूर्व प्रखंड प्रमुख बिजल पासवान की अध्यक्षता में मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों की बैठक की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कई अहम फैसले लिए गए। जिसमे सर्वसम्मति से सभी ने निर्णय लिया कि सभी मुखिया अपने पंचायत में संविधान द्वारा 29 प्रदत विषय के अतिरिक्त स्वास्थ्य, शिक्षा, जनवितरण प्रणाली आदि की निगरानी एवं समीक्षा ईमानदारी से करेंगे।

वहीं पंचायती राज से जुड़े सभी कर्मियों के मनमानी के विरुद्ध संगठित होकर आवाज बुलंद कर दोषी कर्मियों पर कार्यवाई के लिए वरीय अधिकारियों को लिखेंगे और साथ ही पूर्वी प्रखंड प्रमुख अंजनी भारती अपने निजी हित को साधने के लिए जिला अधिकारी को मनरेगा से संबंधित आवेदन देकर जो आरोप लगाया है वह गलत है। इस आरोप को खारिज करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों के इसका प्रतिकार किया है।

बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष छेदी राय, मुखिया मो0 इस्लाम, नवल किशोर राय, प्रमिला देवी, पंचायत समिति सदस्य रामबचन हजारी, शोभा देवी सहित मुखिया और पंसस मौजूद थे।