दरभंगा पुलिस ने लूट में शामिल पेशेवर अपराधियों को दबोचा ,लूटे गये कई सामान बरामद ,शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये कई जगह छापेमारी।

दरभंगा /

दरभंगा जिला अन्तर्गत मोरो/विशनपुर/सिमरी थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुई लूट की घटना का सफल उद्भेदन तथा लूट में संलिप्त 04 अपराधकर्मियों की  गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली हैं।इस गिरफ्तारी के बाद दरभंगा पुलिस ने राहत की सांस ली हैं।

दरभंगा जिला अन्तर्गत मोेरो थाना क्षेत्र में राम स्वरूप चैक बगीचा के पास सुनसान सड़क पर दिनांक-29मई 24 को रात्रि समय करीब 19ः45 से 20ः00 बजे सनी मंडल पिता धधीक्षण मंडल ग्राम भराठी थाना सिमरी जिला दरभंगा एवं इनके पत्नी के साथ एक मोटर साईकिल पर अज्ञात तीन अपराधी के द्वारा सोना का चकती और ढोलना एवं मोबाईल लूट लेने की घटना घटित हुई थी। उक्त संबंध में सनी मंडल के लिखित आवेदन के आधार पर मोरो थाना कांड सं0-31/24, दि0-30.05.24 धारा- 341/323/392 भा0द0वि0 अज्ञात अपराधकर्मी के विरूद्ध कांड अंकित किया गया था ।
विशनपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर में दिनांक-31मई24 को संध्या समय करीब 06ः55 बजे उपेन्द्र साह पिता स्व0 रामचन्द्र साह सा0 नाहस रूपौली थाना विस्फी जिला मधुबनी वर्तमान पता मुस्तफापुर थाना विषनपुर जिला दरभंगा से अज्ञात मोटर साईकिल सवार अपराधकर्मियों के द्वारा पाॅच किलोग्राम चाॅदी को जेवर एवं नगद 25,000/-रूपया तथा वादी का आधार कार्ड लूट लेने की घटना घटित हुई थी। उक्त संबंध में वादी उपेन्द्र साह के फर्दबयान के आधार विशनपुर थाना कांड सं0-61/24 दिनांक-01.06.24 धारा-392 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध अंकित किया गया था ।
सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन एकमी बाईपास के पास दिनांक-07जून 24 को समय रात्रि करीब 09ः00 से 10ः00 बजे के बीच विरेन्द्र कुमार यादव पिता बैधनाथ यादव सा0 पैगम्बरपुर थाना सिंहवाड़ा जिला दरभंगा से पल्सर पर सवार अज्ञात तीन अपराधी के द्वारा एक काला रंग के बैग जिसमें एक ए0टी0एम0 बैक संबंधित कागजात एवं एक मोबाईल तथा 700 रूपया गोली मारकर लूट लेने की घटना घटित हुई थी। उक्त संबंध में विरेन्द्र कुमार यादव के फर्दबयान आवेदन के आधार पर सिमरी थाना कांड सं0-120/24 दि0- 08.06.24 धारा-394 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अज्ञात अपराधकर्मी के विरूद्ध अंकित किया गया ।
सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन एकमी बाईपास के पास दिनांक- 08जून 24 को समय दिन के करीब 01ः00 से 02ः00 बजे के बीच अमित कुमार पिता उपेन्द्र सहनी सा0 + थाना गायघाट जिला मुजफ्फरपुर एवं उनके पत्नी तथा भाभी से पल्सर पर सवार अज्ञात तीन अपराधी के द्वारा इनके भाभी के गला से एक सोना का चकती एवं ढोलना गोली मारकर लूट लेने की घटना घटित हुई थी। उक्त संबंध में अमित कुमार के फर्दबयान आवेदन के आधार पर सिमरी थाना कांड सं0- 121/24 दि0 -08.06.24 धारा-394 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अज्ञात अपराधकर्मी के विरूद्ध अंकित किया गया है।
अग्रतर अनुसंधान के क्र्रम मेें विशनपुर/मोरो/सिमरी थाना के पुलिस पदा0/कर्मियों तथा dIU टीम, दरभंगा के सहयोग से घटनास्थल के आसपास लगे सी0सी0टी0वी0 फुटेज/तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सुत्रो से मिले सूचना के आधार पर इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मी 01.धर्मेन्द्र यादव पिता शंभू यादव सा0 हवाई अड्डा चतरा थाना केवटी जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया है तथा मोरो थाना के लूट की घटना में संलिप्त अपराधकर्मी 02.मो0 रफे पिता मो0 माजिद हुसैन सा0 एकमी घाट चांडी थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया है तथा विशनपुर थाना के आर्म्स एक्ट के फरार अभियुक्त 03.चंदन यादव पिता यदुवीर यादव सा0 मोहम्मदपुर 04.महेष यादव पिता शुत्रधन यादव सा0 मुस्तफापुर दोनों थाना विशनपुर जिला दरभंगा को आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त महेष यादव के निशानदेही पर विशनपुर/मोरो/सिमरी थाना से लूटी गयी सामानों को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी 02.मो0 रफे पिता मो0 माजिद हुसैन सा0 एकमी घाट चांडी थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा को विशनपुर थाना कांड सं0-61/24 एवं 02.मो0 रफे पिता मो0 माजिद हुसैन सा0 एकमी घाट चाॅडी थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा को मोरो थाना कांड सं0-31/24 में विधिवत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है तथा 03.चंदन यादव पिता यदुवीर यादव सा0 मोहम्मदपुर 04.महेष यादव पिता शुत्रधन यादव सा0 मुस्तफापुर दोनों थाना विशनपुर जिला दरभंगा को विशनपुर थाना कांड सं0-66/24 में विधिवत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
घटना में संलिप्त अन्य शेष बचे अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु विधिवत छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधकर्मी अपराधिक इतिहास निम्नवत हैः-
महेश यादव का अपराधिक इतिहास
01.विशनपुर थाना कांड सं0-54/23
दिनांक-04.08.23 धारा-302
भा0द0वि0।
02.विषनपुर थाना कांड सं0-66/24
दिनांक-15.06.24 धारा-
25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट।
03.मोरो थाना कांड सं0-31/24
दिनांक-30.05.24 धारा-341/
323/392 भा0द0वि0।
04.सिमरी थाना कांड सं0-120/24
दि0-08.06.24 धारा-394
भा0द0वि0।
05.सिमरी थाना कांड सं0-121/24
दि0-08.06.24 धारा-394
भा0द0वि0।
06.बहादुरपुर थाना कांड सं0-11/19
दि0-09.01.19धारा-341/323
/307/34,भा0द0वि0।
चन्दन यादव का अपराधिक इतिहास 
01.विषनपुर थाना कांड सं0- 66/24
दिनांक-15.06.24 धारा-
15.06.24 धारा-25(1-बी)ए/26
आर्म्स एक्ट।
02.मोरो थाना कांड सं0-31/24
दिनांक-30.05.24 धारा-
341/323 /392भा0द0वि0।
03.सिमरी थाना कांड सं0-120/24 दि0-08.06.24 धारा- 394 भा0द0व
04.सिमरी थाना कांड सं0-121/24 दि0-08.06.24 धारा-394 भा0द0व
धर्मेन्द्र यादव का अपराधिक इतिहास 
01.विशनपुर थाना कांड सं0-61/24
दि0-01.06.24 धारा-392
भा0द0वि0।
02.केवटी थाना कांड सं0-348/23
धारा-392,भा0द0वि0।

शेष अपराधकर्मी मो0 राफे का अपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है।

गिरफ्तारीः-
01.धर्मेन्द्र यादव पिता शंभू यादव
सा0 हवाई अड्डा चतारा थाना
केवटी जिला दरभंगा
02.मो0 राफे पिता मो0 माजिद
हुसैन सा0 एकमी घाट चाॅडी
थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा
03.चंदन यादव पिता यदुवीर
यादव सा0 मोहम्मदपुर
04.महेष यादव पिता शुत्रधन
यादव सा0 मुस्तफापुर दोनों
थाना विषनपुर जिला दरभंगा।
बरामदगीः-
01.विशनपुर थाना कांड सं0-61/24 में
01.लूटी गयी वादी का
आधारकार्ड 01
02.घटना में प्रयुक्त देषी पिस्टल- 01
03.जिन्दा कारतुस-02
02.सिमरी कांड सं0-120/24 एवं 121/24 में
01.प्रयुक्त फ्लसर मोटर साईकिल
02.सिमरी/मोरो थाना में लूटी गयी
सोना का ढोलना-02 पीस
03.सिमरी थाना में लूटी गयी सोना
का लौकेट-01 पीस
03.मोरों थाना कांड सं0-31/24 में
01. लूटी गयी सोना का
चकती-02 पीस।
02.उपयोग किये गये R15 मोटर
साईकिल-01
छापामारी टीम में विशनपुर थाना ,मोरों थाना सिमरी थाना के पुलिस पदा0/कर्मियो के अलावे DIU टीम शामिल थे