सौहार्दपूर्ण व भाइचारा के साथ मनायें बकरीद का पर्व, छोटी-छोटी बातों पर विवाद उत्पन्न ना हो इस पर रहे एक्टिव– काम्या मिश्रा।

बिरौल/दरभंगा
थाना क्षेत्र में बकरीद पर्व सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। काम्या मिश्रा एसपी ग्रामीण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में अमन चैन से बकरीद पर्व मनाने की बात कही। एसपी ने कहा कि छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद उत्पन्न हो जाता है। उन्होंने सदस्यों को एक्टिव रहने की बात कही। बैठक संपन्न होने के बाद एसपी काम्या मिश्रा ने मंदिरों के निकट एवं संवेदनशील जगहों पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति करने का निदेश पुनि सह थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन को दिया। उसके बाद पुलिस बल के द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों के बीच शांति का संदेश दिया गया। शांति समिति की बैठक में मुखिया मो.कासीब,राजकुमार अग्रवाल,कमरे आलम, डॉ.इफ्तिखार,उप मुख्य पार्षद अख्तर शहंशाह, मुखिया संजय पासवान, सरपंच शंभू चौधरी,मुखिया विशंभर पासवान,रामविलास भारती,सरपंच पप्पू राय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। इसके अलावा एस आई सुभाष मंडल, आरती कुमारी, पीएसआई पूजा कुमारी,अखिलेश कुमार,अंकित चौधरी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।