पहले बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। लोग लू और हीटवेव से बेहाल है। लगातार 5वें दिन रविवार को बक्सर जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 2 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र फिर कमजोर पड़ गया है। इसके कारण मानसून की बारिश दो से तीन विलंब से शुरू होगी। अरवल में लू लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। मरीजों को जब अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर ने 3 को मृत घोषित कर दिया, वहीं 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने 9 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, भोजपुर और कैमूर शामिल है।इसके अलावा पटना, नालंदा, जमुई, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, सारण और शेखपुरा में भी लोग अधिक गर्मी महसूस करेंगे। इन जिलों में बारिश की संभावना राज्य के 9 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, किशनगंज, पूर्णिया, सुपौल, अररिया और कटिहार में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा रह सकती है। 16 शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में रविवार को पटना समेत प्रदेश के 17 शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहा। इसमें गया, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, अरवल में भीषण गर्मी और छपरा, डेहरी, शेखपुरा, गोपालगंज, जमुई, बिक्रमगंज, मुंगेर लू की चपेट में रहा। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 18 जून को राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्से गया, पटना, नालंदा और जहानाबाद के कुछ स्थानों में लू की संभावना है। उत्तरी हिस्सों के जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश और वज्रपात हो सकती है। 19 जून को राज्य के गया, पटना नालंदा और जहानाबाद के कुछ स्थानों में लू चलेगी। राज्य के उत्तरी हिस्से के जिलों के एक या दो स्थानों पर बारिश, वज्रपात और तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। 20 जून को पूरे राज्य के सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश, वज्रपात और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।