बिरौल में एस एच 56 पर स्कार्पियो और बाइक के टक्कर में एक युवक की हुई मौत। पुलिस घटना स्थल से क्षतिग्रस्त बाइक और स्कोरपीओ को किया जब्त।

बिरौल/दरभंगा

बिरौल-शिवनगरघाट मुख्य मार्ग एस एच 56 पर डुमरी विश्वकर्मा मंदिर के निकट बाइक और स्कोरपीओ के टक्कर में एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। वहीं बाइक और स्कोरपीओ को जब्त कर थाना ले आई। पुनि सह थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन ने बताया कि बाइक सवार मृतक की पहचान अविनाश कुमार पिता अशोक पासवान ग्राम अहिबाड़ा के रुप मे किया गया है। मृतक के परिजन को घटना की सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। स्कोरपीओ सहरसा जिला का है। उसमें पीएचडी विभाग का बोर्ड लगा हुआ है।