बहेड़ा स्थित निबंधन कार्यालय के पदाधिकारियों /कर्मियों पर हो सकती हैं जांच ,जिला पदाधिकारी ने दस्तक 7 के खबर पर लिया संज्ञान।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

दरभंगा जिला के निबंधन कार्यालय बहेड़ा में व्याप्त भ्रष्टाचार को जिला पदाधिकारी ने संज्ञान में लिया हैं। उन्होंने उक्त कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर गहन जांचोपरांत गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कठोर कारवाई का आश्वासन दिया हैं।
बता दे कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिरुआ गांव निवासी चंद्रजीत सिंह ने निबंधन कार्यालय बहेड़ा के अवर निबंधक एवं वहां तैनात कर्मियों के मनमानी एवं व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध जिला पदाधिकारी सह जिला निबंधक से लिखित शिकायत की हैं। इस पूरे मामले को दस्तक 7ने प्रमुखता से उजागर किया था।

जानकारी मिलने पर जिला पदाधिकारी सह जिला निबंधक राजीव रौशन ने इसे गंभीरता से लेते हुये कहा हैं कि पूरे मामले को गंभीरता से जांच करायी जाएगी और गलत करने वालो को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
उल्लेख करना जरूरी हैं कि बहेड़ा निबंधन कार्यालय में वहां के अवर निबंधक और प्रधान सहायक कानून को ताख पर रखकर अपनी मनमानी चलाते हैं जिससे भूमि का निबंधन कराने आयें लोंगों को आर्थिक और मानसिक शोषण किया जाता हैं साथ ही सरकारी राजस्व को चुना लगाया जाता हैं।
कई मामलों में चर्चा यहां तक हैं कि यहां के पदाधिकारी और कर्मी आवासीय और वाणिज्य भूमि का खेतिहर में निबंधन कर चुके हैं और यही नहीं जो लोग इनकी मनमानी का शिकार बनने से इंकार करते हैं ,उनके केवाला की भूमि को किसी ना किसी बहाने आवासीय या वाणिज्यिक भूमि बताकर निबंधन में अड़ंगा डाल देते हैं। इस कार्यालय से भूमि जांच करने हेतु जानेवाले कर्मी भी बिना दो हजार रुपये भूमि का सही जांच प्रतिवेदन नहीं देते हैं। जिन लोंगों ने भूमि जांच के नाम पर पैसा नहीं दिया उनमें से कई का जांच प्रतिवेदन आवासीय या अन्य किस्म की जमीन दर्शाकर प्रतिवेदित कर देता हैं। इस कार्य संस्कृति से यहां निबंधन कराने वाले अधिकांश लोंगों को आर्थिक ,मानसिक और शारीरिक शोषण किया जाता हैं। इससे जहां एक और इस निबंधन कार्यालय के कर्मी और पदाधिकारी मालामाल हो रहें हैं वहीं रोज सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा हैं