सुबह से हाथ में दर्द महसूस कर रहे थे, ऑर्थो डिपार्टमेंट में चल रहा इलाज । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। शनिवार की सुबह वह अपने हाथ में दर्द महसूस कर रहे थे। हाथ दर्द के इलाज को लेकर मेदांता पटना में गए हैं। सीएम नीतीश कुमार सुबह जब सो कर उठे तो उनके हाथ में दर्द हुआ। मेदांता अस्पताल के ऑर्थो डिपार्टमेंट में उनका इलाज किया जा रहा है।