कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने देशी चुलाइ शराब के साथ एक महिला समेत दो लोंगों को किया गिरफ्तार।

कुशेश्वरस्थान।प्रशांत कुमार 

थाना क्षेत्र के हथड़ा टोला झिलोरिया में शुक्रवार को पुलिस ने छापामारी कर देशी चुलाई शराब के साथ कारोबारी एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसआई अपर थाना अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ उक्त गांव में छापामारी कर जीबछी देवी पति स्वर्गीय राज कुमार सहनी के घर से 4 लीटर तथा कमलेश सहनी पिता उचित सहनी के घर से 3 लीटर देशी चुलाई शराब किया गया। साथ ही इस धंधे में संलिप्त कारोबारी जीबछी देवी एवं कमलेश सहनी को मौके पर हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर थाना में सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।