महिला लीची दुकानदार ने ग्राहक की कर दी पिटाई ,पुलिस ने महिला दुकानदार को थाने क्या बुलाया ,समर्थन में आ गये वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि,अब इस मामले की सदर एसडीपीओ कर रहें हैं जांच ?

दरभंगा /संजय कुमार राय

नगर निगम के वार्ड 40 के पार्षद पूनम देवी के प्रतिनिधि अविनाश कुमार को कथित पिटाई करने का मामला काफी तूल पकड़ लिया हैं।वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में इस मामले की जांच डीएसपी अमित कुमार कर रहें हैं।इस  मामले को लेकर नगर निगम के कुल 48 वार्ड पार्षद जिले के पुलिस कप्तान जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मुलाकात कर जांच कर कार्रवाई करने का अनुरोध  शुक्रवार को किया था ।
लेकिन किसी वार्ड पार्षद ने वरीय पुलिस अधीक्षक को यह जानकारी देने का प्रयास नहीं किया कि वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि आखिर किस काम से थाना पर गये थे ?
अगर यह बात भी सभी वार्ड पार्षद वरीय पुलिस अधीक्षक को बता देते तो बिन्दुवार जांच करने में पुलिस को और सहूलियत होती।
लीची बेच रही रही महिला दुकानदार और ग्राहक के बीच बाताबाती हुई थी।इसके बाद महिला लीची दुकानदार ने ग्राहक की पिटाई कर दी इस दौरान कई और लोंगों ने उस ग्राहक के साथ ही पिटाई की।उस ग्राहक की आखिर गलती क्या थी ?गिनती में कम लीची तो महिला दुकानदार ने ही ग्राहक को दिया था और जब ग्राहक ने बोला तो उल्टे उसी की सबने पिटाई कर दी ?यें दूकानदार की दादागिरी नहीं तो और क्या कहलायेगा ?

जब महिला लीची दुकानदार की शिकायत करने ग्राहक थाना पर आयें और महिला लीची दुकानदार को थाने पर बुलाया गया इतने में वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि अपने समर्थकों के साथ आकर थाना पर हंगामा करना शुरू कर दिये ?

अब यहां एक बात अहम हैं कि इसमें वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि को ऐसी कौन सी बात हो गई थी कि इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा ?और वे अपने समर्थकों के साथ लहेरियासराय थाना पर पुलिस के विरुद्ध हो हंगामा या गेट पर भीड़ जमाकर थाना के गेट को जाम कर दिया  ?
कई वार्ड पार्षद शांति समिति के भी सदस्य हैं ऐसे में पुलिस को मदद करने के बजाय थाने पर पहुंचकर पुलिसिया कामकाज में बाधा पहुंचाना कहां तक उचित हैं।ऐसे में एक जुट होकर पुलिस पर दबाव बनाना कहां तक न्याय संगत हैं।
वार्ड पार्षद के साथ डिप्टी मेयर नाजिया हसन भी सभी वार्ड पार्षद के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आक्रोश जताते हुए कहा था कि दरोगा अमित कुमार, दीपक कुमार व बालाकांत कुमार पर कार्रवाई होनी चाहिए। इन लोगों ने बेगुनाह अविनाश को बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया है।अब यहां भी यही सवाल हैं कि अविनाश बेगुनाह कैसे हो गया ,थाना पर उसके द्वारा महिला लीची दुकानदार के पक्ष में समर्थन देना कहां तक उचित हैं।लीची की गिनती कम करके महिला दूकानदार ही ग्राहक को दिया था।कहावत हैं चीत भी मेरा ,पट भी मेरा।अब यहां समझने वाली यही बात हैं कि थाने पर अविनाश क्यू गये थे ?

एसएसपी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि जांचो उपरांत दोषी पाये जानें पर कारवाई की जाएगी। एसएसपी ने मामले को लेकर सदर एसडीपीओ अमित कुमार को जांच करने का निर्देश दिया गया है व सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल कर जांच करने को कहा गया है। 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट समर्पित करने को निर्देश दिया गया है।

बता दें कि 9 जून 2024 को लोहिया चौक स्थित फल दुकान से एक व्यक्ति ने लीची खरीदी थी जिसे दुकान चला रही महिला ने गिनती में लीची कम दे दिया था ऐसे में गलती किसकी हुई ?फिर वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि को महिला दुकानदार के समर्थन में हो हंगामा करना कहां तक उचित हैं ?
हालांकि डिप्टी मेयर नाजिया हसन ने कहा हैं दोनों पक्षों में जिसकी गलती हो उसपर कारवाई होनी चाहिए।