मधुबनी के बिस्फी थाना क्षेत्र के हीरोपट्टी हनुमान ट्रेडर्स के पास शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने घर कमतौल से रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। जिसके बाद चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक युवक की पहचान मुसाफिर सहनी के पुत्र मिंटू कुमार सहनी (26) के रूप में हुई है। वहीं दूसरे की पहचान जगबन कटैया थाना पतौना निवासी जामुन सहनी के पुत्र पंकज कुमार सहनी (24) के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने युवक के जेब मिले मोबाइल से उसके परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव का शिनाख्त किया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।