अलीनगर विधानसभा के संयोजक व दरभंगा जिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने उपमुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से की भेंट,मिथिला परंपरानुसार पाग और चादर से किया अभिनंदन।

इस प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए आगामी विधानसभा में की तैयारी में लग जायेंं कार्यकर्ता-सम्राट चौधरी।
उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा
दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन करने के उपरांत अलीनगर विधानसभा के संयोजक और दरभंगा जिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बिहार के उपमुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात कर मिथिला परंपरानुसार पाग और चादर से अभिनंदन किया। इस दौरान सम्राट चौधरी ने संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान आप लोगों ने जो मेहनत किया वह काबिले तारीफ है।आप लोगों ने दिन देखा ना रात बस मेहनत करते गए और इसी का परिणाम है कि अलीनगर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर को जबरदस्त बढ़त प्राप्त हुआ।इस जीत में भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है।सम्राट चौधरी ने गोपाल जी ठाकुर को वोट देने वाले हर एक मतदाताओं को भी धन्यवाद दिया और कहा कि पहले की तुलना में इस बार विकास कार्यों पर अधिक जोर दिया जाएगा। मोदी सरकार 3.0 में सबसे अधिक किसान और कृषि क्षेत्र से संबंधित कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा यही कारण है की तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए सम्मान निधि की राशि को जारी किया। भेट वार्ता के उपरांत संजय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि आज प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी से मुलाकात के दौरान अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर विचार विमर्श किया।हम लोगों ने लोकसभा चुनाव के दौरान गजब का प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अभी से भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ताओं को लग जाना है ताकि आगामी चुनाव में भी हम अपने प्रदर्शन को बरकरार रख सके।
अलीनगर के तात्कालीन मुखिया के कई ठिकानों पर निगरानी विभाग की टीम ने की छापेमारी /
महिला लीची दुकानदार और ग्राहक के बीच हुये विवाद ने पकड़ा तूल ,वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि ने भी अपने समर्थकों के साथ महिला दुकानदार के पक्ष में किया शोर शराबा ,लहेरियासराय थाना पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत।