अलीनगर के तात्कालीन मुखिया के कई ठिकानों पर निगरानी विभाग की टीम ने की छापेमारी /

दरभंगा /संजय कुमार राय 

अलीनगर के तात्कालीन मुखिया रजी आलम के कई ठिकानों पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की हैं।
बताया जा रहा हैं कि मुखिया पद पर रहते रजी ने दो -से तीन करोड़ रुपये का घपला किया हैं। इसे लेकर ग्रामीण ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज किया था।
निगरानी विभाग टीम के डीएसपी कन्हैया प्रसाद ने बताया कि अलीनगर एवं सदर प्रखंड के सारा मोहनपुर स्थित तात्कालीन मुखिया के दो ठिकानों पर छापेमारी की गई लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। उन्होंने कहा कि मुखिया रहते करीब तीन करोड़ रुपये की राशि का घपला लग रहा हैं उन्होंने कहा कि इसे लेकर निगरानी विभाग में मामला दर्ज हैं एवं अनुसंधान चल रहा हैं।
उन्होंने कहा कि सारामोहन पुर के अलावे दिल्ली में भी प्रॉपर्टी खरीद रखा हैं जो कुछ कागज मिलें हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावे एक मोटरसाइकिल एजेंसी खोले हुये हैं जिसमें कुल पूँजी करीब एक करोड़ का हैं।
डीएसपी श्री प्रसाद ने कहा जब मुखिया रजी आलम बना था तब इसकी हैसियत शून्य थी। उन्होंने यह भी कहा कि आज तक कोई इनकम टेक्स भी नहीं भरा और इतनी हेसियत हो गई इससे लगता हैं कि सरकारी राशि का बड़े पैमाने पर तात्कालीन मुखिया द्वारा लूट मचाया गया होगा जिसका अनुसंधान चल रहा हैं