कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड मुख्यालय पर बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न ,बैठक में जनप्रतिनिधि समेत सभी पदाधिकारियों ने लिया भाग।

कूशेश्वरस्थान/प्रशांत कुमार 

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बाढ़ अनूश्रवण समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख अंजनी भारती के अध्यक्षता में संपन्न हुई । बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रखंड के सभी जन प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में आगामी बाढ़ से संबंधित समस्या पर विस्तृत जानकारी लिया गया ताकि बाढ़ के समय में किसी प्रकार कि समस्या ना हो।
सीओ गोपाल पासवान ने बताया गया कि यदि बाढ़ आती है तो इसके लिए बाढ़ आश्रय स्थल रेज्ड प्लेटफार्म संबंधित पंचायत के विद्यालय में बाढ़ से विस्थापित लोगों को आश्रय दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि सांख्यिकी पदाधिकारी वर्षा से संबंधित दैनिक प्रतिवेदन अंचल कार्यालय एवं जिला प्रतिवेदन करेंगे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी महिला पर्यवेक्षिका श्रीमती प्रतिभा कुमारी को निर्देश दिया गया कि दिव्यांग, वृद्ध, गर्भवती महिला एवं छोटे बच्चों की सूची उपलब्ध कराए ताकि बाढ़ के समय में इस पर विशेष निगरानी रखी जाएगी यही उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा नाव एवं नाविक के लंबित भुगतान को अभिलंब भुगतान किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने पॉलिथीन सीट उपलब्ध कराने के लिए प्रधान लिपिक को निर्देश दिया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी से संबंध स्थापित कर पॉलीथिन शीट प्राप्त करें। नदी के किनारे बसे हुए गांव को तेज धारा के कटाव होने की चर्चा उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि इसकी सूचना अभिलंब उपलब्ध किया जाए।
पशुपालन विभाग को पशु चारा एवं आवश्यक पशु दवा उपलब्ध कराने के साथ ही उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी को सर्प दंश एवं सभी प्रकार की जीवन रक्षक दावाओ को भंडारीत रखने का निर्देश दिया गया।

मौके पर उप प्रमुख कुमारी अणू, मुख्य पार्षद शत्रुध्न पासवान उर्फ जैरून पासवान, सुजीत पासवान, मुखिया छेदी राय, , ठक्को सदा, प्रमीला देवी ,मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार , कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामभजन यादव, पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी डा. बिजय कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश राय,बिजली विभाग के जेई सरबजीत कुमार,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय राय, जितेन्द्र ठाकुर सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ।