संभावित बाढ़ 2024 की पूर्व तैयारी को लेकर एसडीओ के नेतृत्व में अभियंताओं की टीम ने कमला नदी के पश्चिमी तटबंध का किया निरीक्षण। निरीक्षण में तटबंध पाया गया सुरक्षित।

बिरौल/दरभंगा

एसडीओ उमेश कुमार भारती ने शुक्रवार को संभावित बाढ़ 2024 की पूर्व तैयारी को लेकर कमला नदी के पश्चिमी तटबंध का निरीक्षण किया। तटबंध निरीक्षण के क्रम में बाढ़ प्रमंडल झंझारपुर 2 के कार्यपालक अभियंता,सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे। एसडीओ के नेतृत्व में सभी अभियंताओं ने पूर्व से चिन्हित संवेदनशील जगहों का बारीकी से निरीक्षण किया। तथा नदी में पानी के दबाव बढ़ने के बाद भी तटबंध पर कोई असर नहीं होने की बात अभियंताओं ने एसडीओ से कही। हांलाकि निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारी एवं अभियंताओं के बीच कई महत्वपूर्ण विंदुओं पर भी चर्चा हुई। मालूम हो कि एसडीओ उमेश कुमार भारती ने अभियंताओं के साथ कमला नदी पश्चिमी तटबंध के 64 से लेकर 111.2 किमी का निरीक्षण किया। इस दौरान तटबंध सुरक्षित पाया गया।